टीकमगढ़: टीकमगढ़ एसडीएम कार्यालय में श्रमिकों की मृत्यु पर परिजनों को सहायता राशि वितरित
टीकमगढ़ एसडीएम कार्यालय में एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल द्वारा जनपद पंचायत टीकमगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायत के मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर उनकी स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।