नबीनगर: शिवगंज में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में दो लोग हुए जख्मी
शिवगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए. घटना शुक्रवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है. जख्मियों में कमात गांव निवासी सूरज पासवान एवं खुशी कुमारी है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है.