नबीनगर: सैलवा गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक महिला समेत दो लोग हुए जख्मी
सैलवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए. घटना गुरुवार की दोपहर 3 बजे की है. ज़ख्मियों में मीना देवी और धर्मेंद्र कुमार सिंह शामिल है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.