नबीनगर: नबीनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के तहत 11 पंचायतों का परिणाम घोषित, 6 पंचायतों की मतगणना जारी
नबीनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव में 11 पंचायतो का परिणाम घोषित कर दिया गया, जबकि 6 पंचायतो का मतगणना जारी है. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अरुण सिंह ने बुधवार की शाम 7 बजे बताया कि बेलाई से उदय प्रताप सिंह, बैरिया से संतोष सिंह, बरियावा से राजेश कुमार सिंह, अकोरहा से मीना देवी, केरका से डॉ वीरेंद्र मेहता, जयहिंद तेंदुआ से शशांक राज अध्यक्ष पद से विजयी हुए हैं.