नबीनगर: खपिया गांव के मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों को हाईवे ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के खपिया गांव मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की शाम 5 बजे की है. मृतक की पहचान उरदाना गांव निवासी निखिल कुमार एवं घायल युवक ओबीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा उर्फ पकलु के रूप में की गई है.