नबीनगर: नबीनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के 6 पंचायतों के सभी परिणाम घोषित
नबीनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव का 6 पंचायतो का परिणाम बुधवार की देर रात घोषित कर दिया गया. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अरुण सिंह ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे बताया कि सोरी पंचायत से केतन सिंह, रामपुर से रामआशीष पाल, ठेंगो से प्रमोद कुमार पांडे, रामनगर से पम्मी सिंह, सिमरी धमनी से सरोज कुमार सिंह और सोनौरा से नीरज कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.