चांडिल: कपाली में विधायक सविता महतो ने घायलों से मिलकर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शुक्रवार दोपहर 2 बजे कपाली के ताज नगर स्थित T&B हॉस्पिटल पहुंचीं।उन्होंने हादसे में घायल लोगों से मिलकर हाल जाना और निजी आर्थिक सहायता दी।विधायक ने मौके पर मौजूद चांडिल बीडीओ सह सीओ तालकेश्वर रविदास और कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी को निर्देश दिया की सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ितों को जल्द सहायता पहुंचाई जाए।