तिरोड़ी: हथोड़ा में मोक्षधाम के अभाव में मृतकों का अनादर, तीन साल से प्रस्ताव खा रहा धूल, वन विभाग की अड़चन बनी रोड़ा
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथोड़ा में ग्रामीण लंबे समय से एक गंभीर और मानवीय समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में मोक्षधाम नहीं होने से मृतकों के अंतिम संस्कार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से वन विभाग की भूमि पर गांव के मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करते चले आ रहे हैं, जहां न तो शेड है और न ही कोई सुविधा। ग्रामीणों के अनुसार इस स