पचपदरा: अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई कर जसोल पुलिस टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जसोल पुलिस से थाना अधिकारी चंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि जसोल पुलिस से टीम ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही अवैध बजरी से भर दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में रखवाए । आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।