पचपदरा: बालोतरा में पेयजल किल्लत के चलते मोहल्ले वासियों ने जलदाय विभाग का घेराव कर किया प्रदर्शन, अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी
बालोतरा शहर में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते पेयजल किल्लत हर जगह है। पूरे शहर में पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। बालोतरा शहर केपी मोहल्ले वासियों ने गुरुवार को बालोतरा जलदाय विभाग का घेराव कर रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। वहीं अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी। सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची महिलाओं से समझाइस कर रास्ता खुलवाया।