पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में त्रिस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया
बालोतरा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में बिजली पानी एवं राजस्व संबंधित कुल 79 परीवेदनाएं प्राप्त हुई। जिला कलेक्टर ने परिवादियों को अपने समक्ष कुर्सी पर बिठाकर आत्मीयता से उनकी परीवेदनाओं को सुना। तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।