पचपदरा: बालोतरा के द्वितीय चरण स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, मची अफरा तफरी
बालोतरा शहर की द्वितीय चरण स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बुधवार को शाम के समय अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मच गई अफरा तफरी। लोगों ने दमकल को सूचित किया। सूचना पर मौका स्थल पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर फैक्ट्री के आसपास लोगों की बड़ी भीड़ एकत्रित हो गई।