पचपदरा: बालोतरा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने व्यापारी को ₹1लाख की ठगी से बचाया, व्यापारी ने साइबर क्राइम टीम का जताया आभार
बालोतरा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक व्यापारी को ₹100000 की ठगी से बचाया। व्यापारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल का मैसेज आया था। एपीके फाइल का मैसेज ओके करते ही उसका फोन हैंग हो गया। ठगो ने ₹100000 मेरे खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने बैंक अकाउंट को होल्ड करवा दिया ।