पचपदरा: बालोतरा में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बालोतरा जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
बालोतरा में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बालोतरा जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में शुक्रवार को हर्षो उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि व सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने कस्बे वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने इस योग को अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा।