निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठन ने 111 यूनिट किया रक्तदान विधायक श्री चंद्र कृपलानी भी रहे मौजूद
जिले में रक्त की कमी को पूर्ण करने के उद्देश्य से निम्बाहेड़ा नगर की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था पल्लवन सोसायटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह झाला के आव्हान पर नगर एवं क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में गुरुवार को 111 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक श्री चंद कृपलानी भी रक्तदान शिविर में मौजूद रहे।