निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में विधायक श्री चंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने श्री शनि देव मंदिर पर किया विशेष अभिषेक
गुरुवार को जेष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर भगवान श्री सूर्यपुत्र गजराज शनिदेव जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर होटल तनिष्क के समीप गायत्री नगर में स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर विविध आयोजन किए गए। विधायक श्री चंद कृपलानी वह भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर श्री शनिदेव का महाभिषेक, हवन यज्ञ के साथ महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।