पोड़ैयाहाट: श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव के रंग में डूबा पोड़ैयाहाट,हनुमान मंदिर परिसर स्थित पूजा स्थल पर उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़
मंगलवार को श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव के दूसरे दिन पोड़ैयाहाट भक्ति के रंग में पूरी तरह डूब गया ।हनुमान मंदिर परिसर स्थित पूजा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम आठ बजे तक पूजन भजन का कार्यक्रम अनवरत चल रहा था। तय कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः काल पूजन एवं आरती हुई। दोपहर 12:30 बजे से शाम तक गणपति भगवान को सिंदूर से अभिषेक किया गया।