आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सवाई माधोपुर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही रविवार शाम को सवाई माधोपुर के पुराने शहर में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और SP ममता गुप्ता के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्लैग मार्च में जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।