सवाई माधोपुर: ठींगला राधाकृष्णन स्कूल की टीचर जय श्रीराम कहने से हुई नाराज,बच्चों को दिया पनिशमेंट,पिता ने महिला थाने में दिया परिवाद।
सवाई माधोपुर के ठिंगला स्थित राधाकृष्णन स्कूल में स्कूली बच्चों को जय श्रीराम कहना महंगा पड़ गया। स्कूली बच्चों का जय श्रीराम कहना टीचर को नागवार गुजरा। जिसके चलते टीचर ने बच्चों को पनिशमेंट तक दे दिया। मामले को लेकर बच्चों के पिता मुकेश योगी ने महिला थाने में परिवाद दर्ज कराया है।