सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के लिए धारा 144 लागू
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को घोषित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु निर्वाचन की गतिविधियां प्रारम्भ हो गई है। जिले में चुनाव शांतिपूर्वक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाना आवश्यक है। साथ ही सवाई माधोपुर जिले के सभी क्षेत्र एवं सभी वर्गों के मतदाता बिना किसी आतंक व भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए कलेक्टर ने जिले में निषेधाज्ञा लागू की है।