सवाई माधोपुर: जिला कलेक्टर बोले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सी-विजिल एप्प पर देंने पर महज 100 मिनट में प्रभावी कार्यवाही होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आमजन से लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान ’सी-विजिल’ ऐप का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन 'सी-विजिल' एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।जो आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान महज 100 मिनट में हो जाता है।