मेहनगर: भदुली अंडरपास से सिधारी थाना की पुलिस ने चोरी की 2 क्विंटल सरिया व चाकू के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में सिधारी थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया व मय हमराह फोर्स द्वारा तीन अभियुक्तों साहिल कुमार पुत्र विजय, शिवम पुत्र बेचू राम विवेक पुत्र छोटेलाल को भदुली अंडरपास से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो कुंतल सरिया व एक चाकू बरामद किया ।