मेहनगर: पीजीआई चक्रपानपुर के पास से मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव व मय हमराह फोर्स ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अरुण राजभर पुत्र शर्मा राजभर को पीजीआई चक्रपानपुर के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।