मेहनगर: अजमतगढ़ विकासखंड पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का हुआ आयोजन, शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
आजमगढ जनपद के अजमतगढ़ विकासखंड सभागार परिसर में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया । कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव व शहीद सौदागर सिंह की पुत्रवधू अंजना सिंह को फूलों का माला पहनाकर वह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । वही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।