मेहनगर: बम्हौर अंडरपास से मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम ने चोरी के रुपए व डीवीआर उपकरण के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मुबारकपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव व मय हमराह फोर्स ने अभियुक्त गुड्डू राम पुत्र स्वर्गीय रामजीत राम को बम्हौर अंडरपास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने उसके पास से चोरी के 1120 रुपए व डीवीआर उपकरण बरामद किया ।