मेहनगर: पवनीखुर्द में जलजीवन मिशन के कार्य को रोक कर मांगा गुंडा टैक्स, सामान भी उठा ले गए दबंग, शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही
आजमगढ़ के मेहनगर तहसील अंतर्गत पवनी खुर्द में गुंडागर्दी कर जल जीवन मिशन के कार्य को रोक कर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही कंपनी के अधिकारी व स्टाफ दहशत में हैं। वही मामले में मेंहनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि दो केखिलाफ शिकायत के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।