मेहनगर: महराजगंज स्थित भैरव धाम से निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से क्षेत्र हुआ गुंजयमान
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज स्थित भैरव धाम से आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों द्वारा बाइक तिरंगा निकाली गई । बाइक तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया । बाइक तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा देशभक्ति गगनचुंबी नारे लगाए । जिससे आस पास का पूरा क्षेत्र देशभक्ति मय हो उठा ।