शेखपुरा: डीहकुसुंभा गांव में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दंपति के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
डीहकुसुंभा गांव में घर के बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों ने दंपति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपूरा लाया गया। घायलों की पहचान डीहकुसुंभा निवासी मिथिलेश कुमार एवं उसकी पत्नी कुसुम कुमारी के रूप में की गई।