शेखपुरा: रायपुर में चल रहे 37वीं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन बिहार टीम से जिले के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीता
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे 37वीं सब जूनियर ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से शेखपुरा के पांच खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। पूरे बिहार में शेखपुरा के पांच खिलाड़ियों ने ही पांच पदक लाया। बेहतर प्रदर्शन को लेकर शेखपुरा के खिलाड़ियों को सभी ने बधाई दी है।