शेखपुरा: एक सप्ताह पहले बरबीघा के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे MP चंदन सिंह
एक सप्ताह पूर्व बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रविवार को नवादा के सांसद चंदन सिंह पहुंचे। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। घटना यह दर्शाता है कि समाज में मानवीय मूल्यों का पतन हो चुका है।