शेखपुरा: पदभार लेते ही एक्शन मोड में नजर आए एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शेखपुरा पुलिस द्वारा चुनाव को निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न करवाने की रणनीति व कार्ययोजना बनानी शुरु कर दी है। चुनाव के परिपेक्ष्य में रविवार को पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चुनाव से सम्बन्धित अन्य पुलिस अधिकारियों की मीटिंग कर कई निर्देश दिए।