शेखपुरा: प्रखंड संसाधन केंद्र गगौर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
घाट कुसुंबा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र गगौर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी का विदाई सह सामान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड के कई शिक्षा व शिक्षिका सहित समाज सेवी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों द्वारा फूल माला पहन कर पुष्प कुछ एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दिया। लोगों ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा किया।