शेखपुरा: काम करने के लिए जाने के दौरान भदोस मोड के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन लोग जख्मी पुलिस ने पहुंचाया असपाताल
शेखपुरा से एक बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए जाने के दौरान भदौस मोड़ के समीप बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।