रेवदर: रेवदर तहसील में मोयला समाज के चुनाव संपन्न, इकबाल भाई अध्यक्ष, हनीफ खांजी कोषाध्यक्ष और वली मोहम्मद सचिव बने
Reodar, Sirohi | Aug 19, 2026 रेवदर तहसील के मोयला समाज के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सेलवाड़ा घांची समाज धर्मशाला में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनावों को लेकर समाज के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया