रेवदर: रेवदर में वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व कोर्ट में समन और नोटिस तामील व्यवस्था न होने पर फुटा आक्रोश
Reodar, Sirohi | Feb 19, 2026 राजस्व न्यायालय रेवदर में समन और नोटिस की तामील (प्रेषण) की समुचित व्यवस्था नहीं होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर बार एसोसिएशन रेवदर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।एसोसिएशन ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।