रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के लुणोल गांव स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखा सामान ले गए। सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।