मकराना: नगर परिषद कर्मचारी संघ मकराना की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से किया गया गठन, देवेंद्र सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष
Makrana, Nagaur | Sep 12, 2024 नगर परिषद कर्मचारी संघ मकराना की एक बैठक गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय सभागार में आयुक्त दुर्गा कुमारी की संरक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी व नगर परिषद मकराना के समस्त कार्मिक मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह राठौड़ को अध्यक्ष बनाया गया।