मकराना: कचोलिया में एक घर के पीछे की दीवार तोड़कर 2 लाख रुपए नगदी सहित जेवरात चोरी होने का मामला हुआ दर्ज
Makrana, Nagaur | Sep 11, 2024 ग्राम कचोलिया में एक घर के पीछे की दीवार तोड़कर जेवरात सहित दो लाख रुपए नगद चोरी होने का मामला पुलिस थाना मकराना में दर्ज हुआ है। कचोलिया निवासी मूलाराम जाट ने बताया कि 10 सितंबर की रात्री को घर के पीछे की दिवार तोडकर आलमारी में रखे 15-20 तोला सोना व चांदी सहित तीन बक्सों में रखे 2 लाख रुपए नगदी चोरी कर ले गए।