मकराना: राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ने यूपीएस के विरोध में सीएम के नाम एसडीएम सौंपा को ज्ञापन
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में सोमवार को प्राध्यापकों ने यूपीएस के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना को ही यथावत रखने और यूपीएस का विरोध किया गया। जिला संयोजक प्रमोद सक्सेना ने यूपीएस को कर्मचारी विरोधी बताते हुए केवल पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही यथावत रखने की मांग की।