मकराना: मकराना शहर में महर्षि दधीचि की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Makrana, Nagaur | Sep 11, 2024 शहर में बुधवार को महर्षि दधीची की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जयशिव चौक से ब्राह्मणों का टीबा, सदर बाजार होते हुए चारभुजा चौक दधिमती माता मंदिर तक महर्षि दधीचि और दधिमती माता की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की कर आरती की। मंदिर पहुंचने पर 56 भोग की झांकी सजाकर सामूहिक आरती की गई।