मकराना: मकराना पुलिस ने बलात्कार व हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को रामदेवरा से किया गिरफ्तार
Makrana, Nagaur | Sep 10, 2024 पुलिस ने गत 31 अगस्त की रात्रि को थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या के प्रयास करने के एक मामले के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। मकराना थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी धारूराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल निवासी भिंचावा को रामदेवरा से गिरफ्तार किया।