मकराना: मकराना के हॉस्पिटल रोड़ पर जल भराव की समस्या को लेकर नागरिकों ने एलएमबी होटल के पास लगाया जाम
Makrana, Nagaur | Sep 10, 2024 शहर के हॉस्पिटल रोड़ पर बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या रहती है, उक्त समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को एलएमबी होटल के पास जाम लगा दिया। जाम लगने से मकराना रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तथा हॉस्पिटल जाने वाले नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। करीब 2 घंटे बाद जाम खोला गया।