नईसराय: 51 मीटर लंबी चुनरी लेकर निहालदेवी रवाना हुए पीपरी गांव के सैकड़ों श्रद्धालु
नई सराय तहसील के पीपरी गाँव निवासी सैकड़ों श्रद्धालु 51 मीटर लंबी चुनरी लेकर निहालदेवी के लिए रवाना हुए। चुनरी यात्रा रविवार शाम चार बजे नई सराय बस स्टेंड से होकर गुजरी। जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि, चुनरी यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे पीपरी गांव से की गई। जो सोमवार को निहालदेवी पहुंचेगी