राजातालाब: कचनार में पेयजल की समस्या,आश्वासन से टूटा ग्रामीणों का सब्र, पाइप लाइन मरम्मत के लिए किया भिक्षाटन #jansamasya
वाराणसी में रविवार को विगत एक महीने से खराब पेयजल की पाइप लाइन कि मरमत के लिए ग्रामीणों ने भिक्षाटन किया। ग्रामीणों का आरोप है, कि पाइप लाइन ठीक करवाने के लिए लगातार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन भीषण गर्मी के बाद भी अधिकारी समस्या का निदान नहीं कर रहे है। ऐसे में मजबूर होकर भिक्षाटन करना पड़ रहा है।