राजातालाब: पंचायत चुनाव अलग लड़ने को लेकर वाराणसी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दी सफाई, इंडिया गठबंधन पर किया कटाक्ष
वाराणसी के आराजी लाइन विकास खंड ब्लॉक पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पंचायत चुनाव में NDA से अलग चुनाव लड़ने पर सफाई दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा स्तर पर उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं है, लेकिन जिलास्तर के चुनाव में वह बीजेपी के साथ लड़ेंगे। वही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर कटाक्ष किया।