राजातालाब: मिर्जामुराद में खड़ी ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, खलासी घायल
मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया बार्डर के पास हाईवे पर शुक्रवार को टायर फटने से खराब होकर हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़कर खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में उड़ीसा जा रही ट्रेलर के चालक को झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। दुर्घटना में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका ईलाज चल रहा है।