राजातालाब: मिर्जामुराद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 46 वर्षीय वनवासी की हुई दर्दनाक मौत
वाराणसी में बुधवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर में सड़क पार करते से 46 वर्षीय वनवासी की दर्दनाक मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वही वनवासी के परिवार को मुआवजे के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही।