राजातालाब: मोहनसराय में रोहनिया विधायक ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती
महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जयंती पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहन सराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।