राजातालाब: मिर्जामुराद के भिखारीपुर गांव में पेयजल संकट, पूर्व क्षेत्रीय पंचायत सदस्य ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में बीते एक महीने से पेयजल का संकट बना हुआ है। शुक्रवार को पूर्व क्षेत्रीय पंचायत सदस्य ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया अधिकारी उनके क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे है, जिसकी वजह से कई गांवों में पेयजल का संकट बना हुआ है।