मुआवजा नहीं मिला तो पेट्रोल लेकर आत्म/ दाह की कोशिश, #NH-20 पर मचा हड़कंप
नवादा। #फरहा के पास NH-20 पर बिना मुआवजा दिए मकान तोड़े जाने से नाराज एक मकान मालिक ने पेट्रोल लेकर आत्म/ दाह का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में #सरकार और #प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।
मकान मालिक का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनके मकान को तोड़ दिया गया, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी से नाराज होकर उन्होंने पेट्रोल लेकर अपनी जान देने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द उचित मुआवजा देने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि विकास परियोजनाओं के लिए जमीन और मकान लेने से पहले प्रभावित परिवारों के अधिकारों और मुआवजे का ध्यान रखा जाना चाहिए।
घटना के बाद NH-20 पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026